जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास

जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास

ग्रामीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत रजvaaर पंचायत के ग्राम कुरियाम खुर्द में 15वें वित्त आयोग योजना के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में उनके साथ उनके पति सह एसडीएम श्री प्रवीण कुमार सिंह, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

शिलान्यास की गई योजनाओं में ग्राम कुरियाम खुर्द के चार मुहान से गमहेल थान तक नाली निर्माण कार्य तथा बडका बांध मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी, स्वच्छता एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गाँवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। नाली निर्माण कार्य से जल निकासी की समस्या दूर होगी तथा स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं बडका बांध की मरम्मत से किसानों को सिंचाई एवं जल संरक्षण में व्यापक लाभ मिलेगा।

उन्होंने संवेदक को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएँ गाँव के विकास एवं किसानों की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

पूरा कार्यक्रम उत्साह एवं जनसहभागिता के वातावरण में संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000