के टी एम पी एल द्वारा सरिसाकुंडी में ‘ज्ञानदीप’ निशुल्क कोचिंग सेंटर का किया शुभारंभ

के टी एम पी एल द्वारा सरिसाकुंडी में ‘ज्ञानदीप’ निशुल्क कोचिंग सेंटर का किया शुभारंभ

सारिसाकुंडी, बलियापुर, धनबाद, 20 मई 2026,

सेल के टासरा परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम सरिसाकुंडी मे, क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए के टी एम पी एल द्वारा ‘‘ज्ञानदीप’ कोचिंग सेंटर का शुभारंभ सरिसाकुंडी, महलीटोला में किया गया। KTMPL के अमितेश चंद्र ने बताया कि CSR टीम द्वारा गांवों में कार्य के दौरान पाया कि कई छात्र कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, जिसका मुख्य कारण घर पर उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण का अभाव है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ‘ज्ञानदीप’ निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। इस कोचिंग में सभी विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी, जिसमें विज्ञान और गणित पर विशेष जोर दिया जाएगा।
प्रारंभिक चरण में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के कुल 36 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है। शिक्षण कार्य के लिए परियोजना प्रभावित क्षेत्र के एक अनुभवी निजी शिक्षक को नियुक्त किया गया है, जिससे स्थानीय सहभागिता भी सुनिश्चित हो सके।
इस कोचिंग सेंटर का शुभारंभ अवसर पर सेल के महाप्रबंधक (प्रभारी), तसरा श्री शिबराम बनर्जी ने इस पहल को एक सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नियमित अध्ययन से विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ेगी और कक्षा आठ के बाद होने वाले स्कूल ड्रॉपआउट में कमी आएगी।
कार्यक्रम उपस्थित सेल के उपमहाप्रबंधक, पंकज मण्डल ने कहा कि इस प्रयास से सरिसाकुंडी, आसनबनी और कालीपुर के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। सेल के उपमहाप्रबंधक, पंकज कुमार ने बताया कि CSR के अंतर्गत SAIL एवं KTMPL परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इन गांवों में RO पेयजल की सुविधा, सोलर बोर की द्वारा पेयजल की व्यवस्था, हैंडपंप की मरम्मति, तालाब की खुदाई एवं सुधार कार्य, आधुनिक कृषि के लिए किसानों को सहयोग, सम्मान सुई-धागा केंद्र में उत्पादन एवं प्रशिक्षण सुविधाएं तथा स्थानीय विद्यालयों को सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस सामुदायिक भवन में यह कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा है, उसका पुनर्निर्माण भी CSR मद द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम मे उपस्थित मेघा मिश्रा कहा कि यह प्रयास न केवल क्षेत्र के बच्चों के लिये शिक्षा का वातावरण तैयार करेगा , बल्कि परियोजना प्रभावित गांवों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम भी सिद्ध होगा । कार्यक्रम के दौरान सभी नामांकित विद्यार्थियों के बीच अध्ययन सामग्री किट का वितरण भी किया गया। अध्ययन किट प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अविशेक, वीरेंद्र, लीला, रूपा आदि की विशेष भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000