पाथरडीह और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, बिखरी कौमी एकता की मिसाल

पाथरडीह और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, बिखरी कौमी एकता की मिसाल

धनबाद के जामा मस्जिद पाथरडीह मस्जिद मोहल्ला समेत आसपास के तमाम इलाकों में गुरुवार सुबह 7:00 बजे ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज़ पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।
पाथरडीह के ईदगाह मोहल्ला, आज़मपुरा, चासनाला, डिगवाडीह, बरारी मस्जिद, झरिया और धनबाद के विभिन्न पूजा स्थलों व मस्जिदों में नमाज़ के बाद मुल्क की अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। नमाज़ संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस पावन मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी धर्मों के लोग एक साथ नजर आए। सभी ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया, गले मिले और त्योहार की खुशियां बांटीं।
प्रशासनिक सतर्कता और गणमान्य लोगों की मौजूदगी
मस्जिद मोहल्ला में नमाज़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। मौके पर सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन, उप-निरीक्षक चंदन कुमार शर्मा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से,मोहम्मद जुबैर खान सदर, मस्जिद मोहल्ला,मजहर खान,एमडी मंजर,सरफराज अहमद,मोहम्मद कासिम,गुलाम रब्बानी,हैदर खान,शाहिद हुसैन,मोहम्मद सैफुद्दीन
सहित भारी संख्या में स्थानीय नमाज़ी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
जोशी न्यूज़ के लिए पाथरडीह से मुजाहिद की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000