जिला प्रशासन के द्वारा धनबाद क्लब धनबाद में जिले में विभिन्न बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की

जिला प्रशासन के द्वारा धनबाद क्लब धनबाद में जिले में विभिन्न बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैक बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड,  सी एम एस ओ ई,KGBV JBAV तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के अव्वल तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  उनके भविष्य की योजनाओं तथा आने वाली कठिनाइयां आदि पर चर्चा की गई। इसके निवारण के लिए मंचासीन वरीय पुलिस अधीक्षक उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद के द्वारा मार्गदर्शन किया गया।  कार्यक्रम में तीन दिव्यांग बच्चे भी शामिल हुए जिन्होंने अपनी सारी कठिनाइयों के बावजूद अच्छे परिणाम प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन पदाधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपना सर्वोत्तम लगाने के लिए दिशा निर्देश किया।  उन्होंने स्वयं के जीवन में घटित घटनाओं का भी उल्लेख किया तथा उनसे सीखने का आह्वान किया।  समाज के अनुभवी लोगों, शिक्षकों माता-पिता से मार्गदर्शन प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया जो कभी भी उनका अहित नहीं चाहते। विद्यार्थियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा यह उनका अंतिम पड़ाव नहीं है बल्कि और मेहनत करने की जरूरत है। छोटा पड़ाव पार  हो गया है किंतु अभी खुला समुद्र उनके पास है। अपनी रुचि अनुसार विषयों का चुनाव कर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विषय प्रवेश कराया तथा सभी विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि का अभिवादन स्वागत किया। कार्यक्रम म जिला शिक्षा अधीक्षक एवं झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के  के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं पर अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को आहवन किया कि वह अपने आसपास की साफ सफाई पर ध्यान रखें सड़क पर मोटरसाइकिल में हेलमेट तथा कर में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000