बीएलए-2 एवं मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की गहन समीक्षा बैठक आयोजित

बीएलए-2 एवं मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की गहन समीक्षा बैठक आयोजित

धनबाद, 1 जून। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लेसिंग हाल, बेकारबांध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी तथा धनबाद जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी श्री राकेश किरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी नगर एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान बीएलए-2 (Booth Level Agent) के कार्यों तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से उनके क्षेत्रों की स्थिति एवं प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई।

जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बीएलए-2 कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे, इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं की सहायता करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटने न दें। उन्होंने सभी बीएलए-2 से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

धनबाद जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी श्री राकेश किरण महतो ने कहा कि वे स्वयं जिले के सभी प्रखंडों के संपर्क में हैं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को मतदाता सूची की शुद्धता एवं मताधिकार की रक्षा के इस अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुटने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा।
कार्यक्रम के पश्चायत पूर्व में दिवंगत जिला महासचिव असद कलीम के लिए मौन आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश महासचिव और ग्रामीण जिला प्रभारी राकेश किरन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, मुख्तार खान,बृजेंद्र प्रसाद सिंह,मुख्तार खान सुल्तान अहमद शमशेर आलम अभिजीत राज कुमार गौरव अशोक कुमार सिंह मनोज यादव अब्दुल करीम अंसारी, शाहिदा कमर,जहीर अंसारी श्रीमती दुर्गा दास श्रीमती सीता राणा दिनेश यादव गंगा वाल्मीकि मनोज हरि हरेंद्र साईं अवध नारायण प्रसाद गुड्डू खान कयूम खान कालीचरण यादव संतोष महतो लक्ष्मण तिवारी शाहिद कमर भानु प्रताप शाहिद कमर राजू दास आदित्य आनंद बिल्किस खाना इरफान खान चौधरी बीके सिंह बंबोली सिंह अक्षय कुमार प्रसाद शब्बीर आलम मंटू दास राजू दास जोगिंदर सिंह जोगी दीपक सिंह समद अंसारी सुधा भंडारी बाबू अंसारी शशि भूषण राय अर्जुन भैया अजय कुमार जावेद राजा कुंदेंदु सिंह देवेंद्र कुमार मोहम्मद रफी योगेश राय रजक नरेंद्र सिंह मृत्युंजय सिंह प्रमोद सिंह काजल दीवर अरविंद सैनी नवीन पासवान मिनी साव वीरेंद्र यादव भोलानाथ सिंह अजय सिंह नवीन सिंह गोपाल कृष्णा चौधरी,साहिल खान,महेश शर्मा जयप्रकाश चौहान अनु पासवान गणपत महतो ऋषि यादव गंगा वाल्मीकि नवीन पासवान दिनेश पासवान भगवान दास राज बिहारी यादव काजल दीवार मनोज हरि मुकेश प्रसाद अरविंद कुमार सैनी संतोष चौधरी अशोक कुमार मालाकार गुलाम शादाब साहिल अली महावीर कुमार महतो महेंद्र दुबे रमेश राय महेंद्र दुबे मधुसूदन मोड के बिल्किस खाना रामगोपाल भवानिया कुंदेंदु सिंह शशि भूषण नाथ तिवारी बम भोले सिंह प्रीतम रवानी नकुल कुमार बिजेंद्र कुमार पासवान हरेंद्र साहब अफजल खान बाबू अंसारी शहजाद हुसैन अब्दुल अजीज अंसारी बंटी दास रणधीर ठाकुर माधव सिंह मोहम्मद हारुन अंसारी सत्येंद्र सिंह प्रदीप पांडे ए निशा सिंह मधुसूदन सिंह चौधरी प्रमुख थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000