पुल को खोखला कर रहे चोर: बड़े हादसे के इंतजार में गोशाला पुलिस धनबाद कांड्रा।

पुल को खोखला कर रहे चोर: बड़े हादसे के इंतजार में गोशाला पुलिस धनबाद कांड्रा।

धनबाद कोयलांचल में सरकारी संपत्तियों की लूट और चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धनबाद के गोशाला ओ.पी. अंतर्गत कांड्रा क्षेत्र का है, जहां बेखौफ चोरों ने अब आम जनता की लाइफलाइन कहे जाने वाले एक स्थानीय पुल को ही अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोरों द्वारा पुल के महत्वपूर्ण लोहे के हिस्सों को काटकर लगातार चोरी किया जा रहा है, जिससे पूरा पुल बेहद जर्जर और असुरक्षित स्थिति में पहुंच गया है।
ग्रामीणों का रोजाना का सफर बना ‘मौत का खेल’
इस चोरी से आक्रोशित कांड्रा S.K. बस्ती और चुकरीपाड़ा बस्ती के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अनिवार्य हिस्सा है। रोजाना सैकड़ों लोग अपनी ड्यूटी, बच्चे स्कूल-कॉलेज, महिलाएं बाजार और बुजुर्ग मंदिर जाने के लिए इसी पुल का सहारा लेते हैं।
लोहे के स्ट्रक्चर की लगातार हो रही चोरी के कारण पुल कभी भी ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है। ग्रामीणों ने डर जताते हुए कहा हम हर दिन जान हथेली पर रखकर इस पुल को पार करते हैं। चोर पुल को खोखला कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या मासूमों की जान जाने का इंतजार कर रहा है

मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्त ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त एक लिखित आवेदन गोशाला ओ.पी. प्रभारी को सौंपा गया है। ग्रामीणों ने इस चोरी पर तत्काल रोक लगाने और चोरों को चिह्नित कर जेल भेजने की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी एक प्रतिलिपि Copy सिन्दरी के पुलिस उपाधीक्षक S.D.P.O को भी भेजी गई है ताकि सुस्त पड़े स्थानीय तंत्र को हरकत में लाया जा सके।
सड़क पर गश्त का दावा करने वाली पुलिस की नाक के नीचे चोर भारी-भरकम लोहे के एंगल और हिस्से काटकर ले जा रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं यह गोशाला पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। देखना यह है कि इस लिखित शिकायत के बाद पुलिस कुंभकर्णी नींद से जागती है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारियों की आंखें खुलेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000