धनबाद में 15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान। दिव्यांग बच्चा शिक्षा से नहीं रहेगा दूर, 

धनबाद में 15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान। दिव्यांग बच्चा शिक्षा से नहीं रहेगा दूर,

धनबाद: जिले में स्कूल से बाहर रह गए दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर 15 जून से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत ऐसे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें उनके पोषक क्षेत्र के नजदीकी विद्यालयों में नामांकित कराया जाएगा, जो किसी कारणवश अब तक विद्यालय से दूर हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।

शिक्षा विभाग की टीम घर-घर संपर्क कर बच्चों की जानकारी जुटाएगी और अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित करेगी। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।

धनबाद में 15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान। स्कूल से बाहर रह गए दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000