सिंदरी थाना परिसर में मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

सिंदरी थाना परिसर में मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

सिंदरी : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिंदरी थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश कुमार ने की।

बैठक में स्थानीय नागरिकों और समिति सदस्यों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। सभी अखाड़ा कमिटियों को निर्देश दिया गया कि पर्व में डीजे का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा आग के खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कमिटियों को अपने-अपने क्षेत्र में इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोहर्रम पर्व को आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों एवं नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल देने का आग्रह किया।

बैठक में प्रशासन की ओर से मुकेश हेंब्रम, विनोद टोप्पो, प्रभुदान कुजूर, सुमित नियतम, महेंद्र पांडे, विदेशी सिंह, दीपक कुमार, दीपू पार्षद, गणेश महतो, पार्षद धीरज सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, सुरेश प्रसाद, प्रशांत दुबे, अजय कुमार, विजय सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, असलम, सोनू खान, जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000