बस्ताकोला में आटा मिल कर्मी की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन, शव रखकर धनबाद-सिंदरी मार्ग जाम,पुलिस ने की हल्का बल का प्रयोग

बस्ताकोला में आटा मिल कर्मी की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन, शव रखकर धनबाद-सिंदरी मार्ग जाम,पुलिस ने की हल्का बल का प्रयोग

झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास सोमवार को आटा मिल कर्मी उमेश यादव की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर रखकर कई घंटों तक जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, 50 लाख रुपये मुआवजा और मासिक सहायता की मांग कर रहे थे। जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।घटना 21 जून की है। गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खेरकाबाद में उमेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय युवक रोहित पासवान ने बताया कि उमेश बस्ताकोला स्थित एक आटा मिल में काम करते थे। घटना के दिन वह एजेंट से कलेक्शन का पैसा लेकर बाइक से लौट रहे थे। सुनसान रास्ते में घात लगाए लुटेरों ने उन्हें घेर लिया, गोली मार दी और डिक्की से पैसे लूटकर फरार हो गए।मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने गंभीर आरोप लगाए। रोते हुए उन्होंने कहा कि उमेश उस दिन काम पर नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने मिल मालिक रतन अग्रवाल से छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें जबरदस्ती बुलाया गया। पिंकी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बलराम उर्फ बबलू ने सुनियोजित तरीके से घेरकर गोली मारी। मृतक उमेश के पांच नाबालिग बच्चे हैं। तीन बेटियां 12, 10 और 9 साल की हैं, जबकि दो बेटे 5 और 3 साल के हैं। पिंकी देवी ने कहा, सभी 12 साल से छोटे हैं। अब ये क्या खाएंगे? 50 लाख मुआवजा और मासिक सहायता चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।रोहित पासवान ने आरोप लगाया कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। झरिया थाना पुलिस इसे अपना क्षेत्र मानने से इनकार कर रही है। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद न मिल मालिक रतन अग्रवाल पहुंचे, न पुलिस ने तत्परता दिखाई। झरिया विधायक रागनी सिंह और पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के भी न आने पर नाराजगी जताई गई।जाम के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ ने दावा किया कि प्रशासन लाठीचार्ज की तैयारी कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा, जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, जाम नहीं हटेगा।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम हटाया।फिलहाल मिल मालिक 5 लाख मुआवजा दे रहा है, लेकिन परिजन 50 लाख और मासिक मदद पर अड़े हैं। सूचना पर झरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और परिजनों के साथ बैठक कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
धनबाद जिले में फिर एक बार गोलियों की तड़ताडाहट से गूंज उठा गोंदुडीह थाना अंतर्गत बीते दिन लगभग 12 बजे उमेश कुमार यादव उम्र 45 वर्ष को दिनदहाड़े हत्या कर दिया अज्ञात लोगों ने दो राउंड गोली चलाए घटनास्थल पर उमेश यादव की मृत्यु हो गई ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन का डर अपराधी को खत्म हो चुका रतन अग्रवाल आटा मिल के यहां वह लगभग ₹11000 में कार्यरत थे 24 घंटा भी जाने के बाद इंसाफ नहीं मिलने पर आज लगभग 12 बजे बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास बॉडी को लेकर धनबाद सिंदरी मुख मार्ग को जाम किया गया 6 घंटा जाम रहने के बाद प्रशासन और स्थानीय के बीच नोकझोंक काफी हुआ काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया रतन अग्रवाल के द्वारा मृतक उमेश कुमार यादव की पत्नी पिंकी देवी को 3,50,000 लाख रुपया नगद और चार लाख का चेक दिया गया मीडिया को कुछ व्यक्तियों द्वारा बयान दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000