बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के प्रथम सी.सी.डी.सी डॉक्टर नारायण महतो का  रांची में

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के प्रथम सी.सी.डी.सी डॉक्टर नारायण महतो का  रांची में विगत 23 जून 2026 को आकस्मिक देहांत हो गया l दिवंगत आत्मा के शांति के लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर मे आज 24th जून 2026 को शोकसभा आयोजित की गई जिसमे विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी पदाधिकारी, शिक्षक और सभी कर्मचारीगण ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा l
विदित हो कि डॉ नारायण महतो राजा शिवप्रसाद महाविद्यालय,  झरिया में अप्रैल 1982 मे गणित विभाग में अपना योगदान दिया था तथा  2019 मे सेवानिवृत हुए थे l डॉक्टर नारायण महतो न सिर्फ एक कुशल शिक्षक थे बल्कि एक कुशल प्रशासक भी थे l इस विश्वविद्यालय के प्रथम सीसीडीसी के रूप मे इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने और आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान है l
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डीके सिंह ने कहा कि उनका असमय जाना हम सबों के लिए अपूरणीय क्षति है ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ।
इस अवसर पर कुलपति डॉक्टर आर.के. सिंह, DSW डॉक्टर पुष्पा कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर धनंजय कुमार सिंह, ccdc डॉ आरके तिवारी, डॉ रीता शर्मा,  शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ डी.के. सिंह, डॉ कृष्ण मुरारी, डॉ .मुकुंद रविदासअनिल कुमार, मदन शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थें ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000