लॉ कॉलेज पहुंचा न्यायरथ, कानून की बारीकियों से रूबरू हुए विधि के छात्र

लॉ कॉलेज पहुंचा न्यायरथ, कानून की बारीकियों से रूबरू हुए विधि के छात्र

धनबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के जन-जागरूकता अभियान के तहत संचालित ‘जस्टिस रूट’ (न्याय रथ) बुधवार को लॉ कॉलेज, धनबाद पहुंचा। इस अवसर पर विधि के छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों, विभिन्न सरकारी योजनाओं, मध्यस्थता, लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा नशा नियंत्रण संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने विद्यार्थियों को एनडीपीएस अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों, नशे के दुष्परिणामों तथा कानून के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
वहीं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डेप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने विद्यार्थियों को मध्यस्थता, लोक अदालत एवं भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता और लोक अदालत के माध्यम से कम समय और कम खर्च में विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है।
इस दौरान सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल शैलेंद्र कुमार झा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता, पात्रता, तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न कानूनी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विधि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न कानूनी विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के साथ सचिव सावर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने बताया कि
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित ‘जस्टिस रूट’ न्यायरथ आगामी दिनों में शहर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों का भ्रमण कर विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और न्याय तक सहज पहुंच की जानकारी पहुंचाई जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000