एसडीएम रैंक के पदाधिकारी की बीडीओ-सह-सीओ पद पर पोस्टिंग पर सरकार करे पुनर्विचार: अनीता देवी

एसडीएम रैंक के पदाधिकारी की बीडीओ-सह-सीओ पद पर पोस्टिंग पर सरकार करे पुनर्विचार: अनीता देवी

लातेहार, 8 जुलाई 2026।

बालूमाथ प्रखंड के कोमर ग्राम निवासी तथा झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जो एसडीएम रैंक के अधिकारी हैं, की पदस्थापना प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, बरडीहा (गढ़वा) के पद पर किए जाने के मामले पर जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है।

अनीता देवी ने कहा कि प्रवीण कुमार सिंह एसडीएम रैंक के अधिकारी हैं, जबकि उनकी पदस्थापना बीडीओ-सह-सीओ जैसे कनिष्ठ पद पर की गई है। उनका मानना है कि इस प्रकार की पदस्थापना सेवा नियमों और पदानुक्रम की भावना के अनुरूप नहीं है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल बना रहे और उनकी योग्यता एवं वरिष्ठता के अनुरूप दायित्व सौंपे जा सकें।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रवीण कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से जिस सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने लिखा है कि “पदस्थापन भले ही मेरी अपेक्षाओं से अलग हो, लेकिन सरकार के निर्देश के आलोक में मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, बरडीहा के पद पर पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। बरडीहा की जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”

अनीता देवी ने कहा कि प्रवीण कुमार सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं जनहित के प्रति समर्पित प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है, उन्होंने हमेशा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ उसका निर्वहन किया है। उन्हें विश्वास है कि बरडीहा में भी वे अपनी कार्यशैली से विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम करेंगे।

साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना उनकी वरिष्ठता, अनुभव एवं सेवा नियमों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिकारियों का मनोबल ऊँचा रहे और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000