एस.आई.आर संवाद कार्यक्रम में बोले भूपेंद्र मरावी, अनुशासनहीन लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी

एस.आई.आर संवाद कार्यक्रम में बोले भूपेंद्र मरावी, अनुशासनहीन लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज स्वामी सहजानंद सेवा ट्रस्ट भवन, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद के सभागार में धनबाद संसदीय क्षेत्र के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने किया*।

बैठक में *मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में *ग्रामीण जिला प्रभारी श्री राकेश किरण महतो, शहरी जिला प्रभारी श्री शकील अख्तर*, बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जवाहर महथा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए *अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड के सह प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी ने कहा* कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुँचकर यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने तथा पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने की जिम्मेदारी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि मजबूत मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देना चाहिए।

श्री शकील अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने सभी नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन अभियान की समीक्षा करें तथा प्रत्येक वार्ड और बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को जनसंपर्क अभियान के साथ जोड़कर व्यापक स्तर पर चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण में भाग लें।

श्री राकेश किरण महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह अभियान उसी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश का पूरी गंभीरता से पालन करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि धनबाद संसदीय क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार जनसंपर्क और सक्रिय कार्यकर्ता हैं तथा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा।

बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जवाहर महथा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का जन-अभियान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सभी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष श्री साहिद कमर ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में अजय सिन्हा, उदय प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, राम गोपाल भुवानियां, मुख्तार खान, शमशेर आलम, मनोज यादव, दुर्गा दास, देवाशीष मंडल, शाहिद कमर, कालीचरण यादव, दिनेश यादव, अवध नारायण प्रसाद, लक्ष्मण तिवारी, महेंद्र कुमार दुबे, मोहम्मद कयूम खान, गुड्डू खान, अक्षवर प्रसाद, राजू दास, सीता राणा, आदित्य आनंद, एसके मिश्रा, जोगेंद्र सिंह जोगी, मंटू दास, प्रदीप पांडे, माधव सिंह, रणधीर ठाकुर, रवि चौबे, रूबी खातून, बंबोली सिंह, भोलानाथ सिंह, विजय पासवान, पूर्णेन्दु सिंह, रमेश सिंह, बबलू दास, गोपाल कृष्णा चौधरी, मधुसूदन मोदक, गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, बंटी दास, प्रीतम रवानी, अरविंद कुमार सैनी, निवारण महतो, अजय कुमार, रमेश राय, शशि भूषण नाथ तिवारी, संतोष राय, मनोज हाड़ी, राज बिहारी यादव, गंगा बाल्मीकि, नवीन पासवान, बलराम महतो, मृत्युंजय सिंह, योगेश रजक, आनंद मोदक, रंजीत पांडे, श्याम सुंदर साव, देवेंद्र कुमार, संतोष मोदक, चंद्र मोहन शर्मा, देवेंद्र पासवान, खैरुन्निसा, अब्दुल समद अंसारी, सुखदेव महतो, सत्यानंद पांडे, अनूप कुमार पांडे, प्रमोद सिंह, महावीर महतो, बिट्टू सिंह, गणपत महतो, मनोहर कुमार दास, ऋषिकांत यादव, उमाशंकर राजभर, असीम शर्मा, जलेश्वर दास, इंदल कुमार यादव, अमूल्य बावड़ी, दीपक सिंह, आशीष सिंह, दिनेश पासवान, वीरेन गोप, मंजर आलम, गौतम पासवान, राकेश पासवान, संतोष कुमार गुप्ता, देवाशीष तिवारी, मोहम्मद इम्तियाज शेख, राजीव रंजन, मोहम्मद शमी, अजमेरी खातून, राजकुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार, पूनम गोरी, संजय कुमार, रवींद्रनाथ चौधरी, चंदन कुमार, मोहम्मद मुस्लिम अंसारी, सत्येंद्र पांडे, तुलसी महतो, सुर्य कांत मिश्रा, वीरेंद्र पासवान, मधुसूदन सिंह चौधरी इत्यादि प्रमुख थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000