पावर मेक फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चों को टासरा परियोजना क्षेत्र में 3000 से अधिक कापियों का हुआ वितरण

पावर मेक फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चों को टासरा परियोजना क्षेत्र में 3000 से अधिक कापियों का हुआ वितरण
सिंदरी, 11 अप्रैल 2026: शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सामाजिक दायित्व के तहत पावर मेक फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में कुल 1.5 लाख नोटबुक का वितरण किया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड KTMPL द्वारा टासरा परियोजना क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
टासरा परियोजना क्षेत्र के आसनबनी स्कूल, सरिसाकुंडी स्कूल, कालिपुर स्कूल, रोहडाबांध स्कूल और D.A.V टासरा स्कूल में बच्चों को अध्ययन में सहायता हेतु लगभग 3000 कापियों का वितरण किया गया।
D.A.V टासरा स्कूल में आयोजित वितरण कार्यक्रम में KTMPL के डायरेक्टर श्री टी. रमेश जी, उप महाप्रबंधक श्री विजय शर्मा जी, SAIL के उपमहाप्रबंधक श्री पंकज कुमार जी की उपस्थिति में बच्चों के बीच कापियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजू उरांव, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता कुमारी, प्रभारी श्री उमेश जी तथा शिक्षकगण श्रीमती अदिति रंजन, श्री राकेश मंडल एवं श्री रमाशंकर लाल भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों ने पावर मेक फाउंडेशन और KTMPL के इस प्रयास की सराहना की।
KTMPL के परियोजना निदेशक श्री टी. रमेश जी ने कहा कि “परियोजना क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में CSR विभाग के श्री अविशेक सिंह एवं श्री वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000