आज सरिया प्रखंड के ग्राम कर्री पहुंचकर गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

आज सरिया प्रखंड के ग्राम कर्री पहुंचकर गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल यादव जी ने जंगली हाथी के हमले में दिवंगत हुए स्वर्गीय रामचन्द्र यादव जी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त किए।ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व रात लगभग 11 बजे सरिया बाजार से मजदूरी कर घर लौटने के दौरान जंगली हाथी के हमले में रामचन्द्र यादव जी की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। एक मेहनतकश व्यक्ति का इस तरह असमय चले जाना परिवार और पूरे गांव के लिए बड़ी क्षति है।इस दुःख की घड़ी में श्री छोटेलाल यादव जी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000