टुंडी डिग्री कॉलेज को मिली डिजिटल और हरित पहचान, कंप्यूटर लैब हर्बल गार्डन व वेबसाइट का उद्घाटन

टुंडी डिग्री कॉलेज को मिली डिजिटल और हरित पहचान, कंप्यूटर लैब हर्बल गार्डन व वेबसाइट का उद्घाटन

विधायक मथुरा प्रसाद महतो और बीबीएमकेयू के कुलपति ने किया लोकार्पण, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा और डिजिटल सुविधाएं

धनबाद टुंडी दीपक पांडेय टुंडी स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, धन्वंतरि हर्बल गार्डन और कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। रविवार को आयोजित गरिमामय समारोह में टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. डॉ.राम कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक मथुरा_प्रसाद_महतो ने कहा कि कॉलेज की वेबसाइट शुरू होने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षा संस्थानों में आधुनिक संसाधनों का विस्तार बेहद जरूरी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। वहीं, कुलपति प्रो. (डॉ.) राम कुमार सिंह ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए कहा कि डिजिटल युग में ऐसी आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कॉलेज परिसर में विकसित धन्वंतरि_हर्बल_गार्डन की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण, औषधीय पौधों के संवर्धन और छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ_इंद्रजीत_कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब, हर्बल गार्डन और वेबसाइट का शुभारंभ कॉलेज के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, शोध और डिजिटल सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डॉ. रानी सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अविनाश कुमार ने दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000