बगोदर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पोखरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को बगोदर विधायक

बगोदर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पोखरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से पोखरिया एवं आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया प्रदीप महतो, तालो महतो, धनपत महतो, डुमरचंद महतो, प्रकाश महतो, नुनूचंद महतो, खिरोधर साव, बसुदेव महतो, बसंत महतो, वार्ड सदस्य चमेली देवी, तलेश्वर महतो, झरीलाल महतो, बलेश्वर साव, प्रेम प्रकाश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000