टोटो दुर्घटना में 43 वर्षीय राजेश पाल की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह पर असमंजस बरकरार

टोटो दुर्घटना में 43 वर्षीय राजेश पाल की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह पर असमंजस बरकरार

सिंदरी। मनोहरटांड हीरक रोड पर रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच एक दर्दनाक हादसे में मार्सलिंग मोड़ निवासी 43 वर्षीय राजेश पाल की असमय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पाल मनोहरटांड सड़क होकर शहरपुरा की ओर जा रहे थे, उसी दौरान टोटो दुर्घटना का शिकार हो गए और वाहन के नीचे बुरी तरह दब गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी सांसे थम गईं।

घटना की वजह को लेकर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के बीच अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि टोटो से सेंट्रिंग का सामान उतारने के दौरान अचानक टोटो का अगला पहिया ऊपर उठ गया, जिससे पीछे खड़े राजेश पाल के ऊपर 10 से 12 भारी प्लेटें आ गिरीं और वे नीचे दब गए। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का दावा है कि राजेश पाल सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी बेकाबू टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी और टोटो उनके ऊपर पलट गया। हालांकि हादसे का वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

दुर्घटना की खबर मार्सलिंग मोड़ पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव को लेकर मृतक के घर पहुंचे। घटना की सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक राजेश पाल पेशे से दैनिक मजदूर थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने पीछे पत्नी रुबी पाल और दो बेटों को छोड़ गए हैं। घर के मुख्य कमाऊ सदस्य की असमय मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मार्सलिंग मोड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000