इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब द्वारा फ्रेंड शिप डे मूक बधिर स्कूल में मनाया गया

इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब द्वारा फ्रेंड शिप डे मूक बधिर स्कूल में मनाया गया

भारत में फ्रेंड शिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है इस अंतर्गत इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब गांधी नगर गुजरात के प्रेसिडेंट डो गुलाब चंद पटेल जी द्वारा मूक बधिर स्कूल सेक्टर 28 मे फ्रेंड शिप डे मनाने का आयोजन किया गया था
इस कार्यक्रम में सबसे पहले वंदे मातरम गान सामुहिक रूप से गाया गया
इस के बाद अतिथि ओ द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया
बाद में वाइस प्रेसिडेंट रेखा बहन रावल जी द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत किया गया
इस के बाद प्रेसिडेंट डो गुलाब चंद पटेल जी ने फ्रेंड शिप डे के विषय में जानकारी दी गई
सभी उपस्थित सदस्यों एवम पदाधिकारियों का प्रेसिडेंट डो गुलाब चंद पटेल जी द्वारा शाब्दिक स्वागत किया गया
इस कार्यक्रम में मूक बधिर स्कूल के संचालक वैभव जानी जी, इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब के सेक्रेटरी श्री किरीट भाई पटेल जी, पूर्व प्रेसिडेंट सरोज वहन दवे, प्रोजेक्ट मेनेजर अस्मिता बहन चौहांन, धर्मीष्ठा बहन चौ हान, नयना बहन किरीट भाई पटेल, हरीश भाई रावल, महेंद्र भाई चौहान, निमेष चौहान, एडवोकेट कांति भाई पटेल एडवोकेट महेंद्र भाई परमार और रसिक भाई परमार उपस्थित रहे थे
इस कार्यक्रम में मूक बधिर स्कूल के बच्चों को धागा नाड़ा सड़ी बाँधकर कुमकुम तिलक लगाकर फ्रेंड शिप डे मनाया गया
इस कार्यक्रम में अतिथि यों का पुष्प गुच्छ अर्पित करके सम्मान किया गया. नए शामिल हुए सदस्य एडवोकेट महेंद्र भाई परमार जी और रसिक परमार जी का पुष्प गुच्छ अर्पित कर के सम्मानित किया गया
बच्चों को खुशी के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए बच्चों को नोट बुक गिफ्ट किया गया
इस कार्यक्रम में शामिल इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब के सभी सदस्यों एवम पदाधिकारी यों को फ्रेंडशिप बेल्ट के रूप में नाड़ा सड़ी कुमकुम तिलक करके सभी महिला सदस्यों द्वारा बांधा गया
बाद में बच्चों को इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब की ओर से भोजन कराया गया.
अंत में राष्ट्र गीत जन गण मन सामुहिक प्रस्तुत किया गया
इस कार्यक्रम में आभार व्यक्त सेक्रेटरी श्री किरीट भाई पटेल जी द्वारा वयक्त किया गया

डो गुलाब चंद पटेल
प्रेसिडेंट इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब गांधी नगर गुजरात

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000