सुदामडीह में मुख्य सड़क पर पड़ीं दरारें, प्रबंधन ने रास्ता किया बंद; स्कूली बच्चों व आम जनता की बढ़ीं मुश्किलें, बीसीसीएल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

सुदामडीह में मुख्य सड़क पर पड़ीं दरारें, प्रबंधन ने रास्ता किया बंद; स्कूली बच्चों व आम जनता की बढ़ीं मुश्किलें, बीसीसीएल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
​सुदामडीह/धनबाद:
​सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी श्मशान घाट से थाना बस्ती, पाथरडीह हाटतल्ला बस्ती और सुदामडीह मेन कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक भीषण दरारें पड़ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक द्वारा इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अचानक सड़क बंद हो जाने से स्कूली बच्चों की पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, वहीं स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​अधिकारियों का उपेक्षापूर्ण रवैया:
मार्ग बंद होने से उत्पन्न संकट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड 51 के पार्षद वीरेंद्र कुमार से की। मामले के समाधान के लिए वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार एवं समाजसेवी संजय सिंह एकीकृत सुदामडीह पाथरडीह कोलियरी (ईजे एरिया, भौंरा) के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) अरुण कुमार के कार्यालय पहुंचे। हालांकि, पीओ अरुण कुमार ने जनप्रतिनिधियों से बात करने से साफ इनकार कर दिया।
​इसके बाद बीसीसीएल भौंरा एरिया के महाप्रबंधक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने पटनायक मैनेजर से बात करने की सलाह दी। लेकिन जब दूरभाष के माध्यम से पटनायक मैनेजर से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। वैकल्पिक रास्ता निकालने या वार्ता करने के लिए बीसीसीएल का कोई भी अधिकारी आगे नहीं आया।
​किसी भी हादसे के लिए बीसीसीएल प्रबंधन जिम्मेदार:
अधिकारियों के इस अड़ियल रवैये से आक्रोशित होकर वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार और संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क बंद होने से हजारों लोग प्रभावित हैं और यदि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना या दुर्घटना घटती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही भौंरा एरिया के महाप्रबंधक और बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000