महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता : अनुपमा सिंह

महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता : अनुपमा सिंह

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा सावन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित सावन मेला 2026 के अंतर्गत रविवार की संध्या सावन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के नाम रही। श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन), झरिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्यूरी गेस्ट मिसेज इंडिया एशिया (ईस्ट) 2025 जाहिदा परवीन, क्वीन ऑफ झारखंड 2018 कोमल जायसवाल तथा शाखा अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री सुनील सांवरिया उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्रीमती अनुपमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज में आत्मविश्वास, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राखी साव की राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। वहीं ईशिता दत्ता, पलक अग्रवाल, मेहक अग्रवाल तथा कृति ठाकुर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों की भरपूर सराहना अर्जित की।

 

कार्यक्रम के दौरान हाउजी, म्यूजिकल गेम्स तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सावन उत्सव का उल्लास, पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक (रक्तदान) विवेक लिल्हा, प्रांतीय संयोजक (खेलकूद) नीरज अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक (अंगदान) डॉ. मनीष शर्मा सहित शाखा के पूर्व अध्यक्ष विशाल पलसानिया, श्रीमती नीतू नोताका, निक्की अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, नेहा मित्तल, पिंकी अग्रवाल, सुमित खेतान, अनुप मित्तल, अनुप नोताका, अमित जालान, गौतम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पंकज जलुका, अंकित तुलस्यान, हर्ष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हितेन शर्मा एवं दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य, गणमान्य अतिथि एवं शहरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उल्लास एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के सुंदर संगम के सा

थ संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000