हर झारखंडियों के दिल में सदेव अमर रहेंगे शहीद निर्मल महतों- देव शर्मा

हर झारखंडियों के दिल में सदेव अमर रहेंगे शहीद निर्मल महतों- देव शर्मा

शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर अलकुशा मोड़ में श्रद्धांजलि, उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
झारखंड आंदोलन के महानायक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को अलकुशा स्थित इलेक्ट्रो स्टील वेदांता चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आंदोलनकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो ने की, जबकि संचालन अलकुशा पंचायत के मुखिया रोहित रजक ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित युवा लायंस फोर्स के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता देवा शर्मा ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया. कहा झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल दा ने झारखंड आंदोलन को गति दिया. युवाओं को जोड़कर झारखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष के लिए प्रेरित किया , जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए झारखंडी जनमानस के हितों की रक्षा के लिए अपना बलिदान तक दिया , श्री शर्मा ने कहा भले ही वो प्रत्यक्ष रूप से ज़िंदा नहीं हैं , लेकिन वो हम सभी झारखंडी युवाओं के दिल मे अमर हैं और सदेव अमर रहेंगे , जल, जंगल, जमीन और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सपना एक खुशहाल, आत्मनिर्भर और शोषणमुक्त झारखंड का था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगन्नाथ रजवार , लाल मोहन महतो , सूरज हाजरा , निताई महतो , अजय महतो , दशरथ महतो, लखिन्द्र महतो, युधिष्ठिर हाजरा , मनोज दास, बहादूर महतो, सुशेन रजवार, छोटेलाल महतो, निखिल महतो, परवेज अंसारी आदि कई समाजसेवी मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000