सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के छात्र-छात्राओं ने बुधवार सुबह 11:00 बजे समाज में सौहार्द और सुरक्षा का संदेश देते हुए गौशाला ओपी (सिंदरी) परिसर में रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन किया।

सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के छात्र-छात्राओं ने बुधवार सुबह 11:00 बजे समाज में सौहार्द और सुरक्षा का संदेश देते हुए गौशाला ओपी (सिंदरी) परिसर में रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन किया।
​कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह सहित वहां तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा और उनका मुंह मीठा कराया। दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं ने उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
​पुलिस जवानों के चेहरे पर दिखी खुशी
त्योहार के अवसर पर अपने घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों के लिए यह पल बेहद भावुक और यादगार रहा। ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने बीआईटी सिंदरी के विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं आत्मीयता मजबूत होती है।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह के अलावा पुलिस स्टाफ वीरेंद्र यादव, बृहस्तिगा, रमेश राम, नंदकिशोर झा, अजय राम एवं अन्य पुलिसकर्मी तथा बीआईटी सिंदरी के कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000