सोन जल विवाद खत्म: अमित शाह की मौजूदगी में बिहार-झारखंड के बीच ऐतिहासिक समझौता, सीएम सोरेन और सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक

सोन जल विवाद खत्म: अमित शाह की मौजूदगी में बिहार-झारखंड के बीच ऐतिहासिक समझौता, सीएम सोरेन और सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक

नई दिल्ली:

सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच पिछले कई दशकों से चला आ रहा अंतरराज्यीय विवाद आखिरकार हमेशा के लिए खत्म हो गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है और ऐतिहासिक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों राज्यों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने सहमति पत्र के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के जल संसाधन तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लंबे समय तक चले तकनीकी विचार-विमर्श और केंद्र सरकार की सफल मध्यस्थता के बाद पहुंचे इस नतीजे को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला झारखंड के जल हितों की सुरक्षा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

इस समझौते के लागू होने से राज्य के कृषि क्षेत्र को आवश्यकता अनुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे फसल उत्पादन में व्यापक सुधार आएगा। इसके साथ ही लंबे समय से अटकी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी और दूर-दराज के नए कमान क्षेत्रों तक पानी पहुंचाना आसान होगा। बढ़ती आबादी की पेयजल जरूरतों के साथ-साथ औद्योगिक विकास के लिए भी जल अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया गया है।

केंद्र और दोनों राज्यों के बीच इस ऐतिहासिक समन्वय से न केवल वर्षों पुराना विवाद समाप्त हुआ है, बल्कि दोनों पड़ोसी राज्यों में क्षेत्रीय विकास, कृषि समृद्धि और बेहतर जल प्रबंधन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000