सिविल सर्जन की तानाशाही या कमियां छिपाने की साजिश डॉ. मिहिर के तबादले से भड़का जन विकास संगठन, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

सिविल सर्जन की तानाशाही या कमियां छिपाने की साजिश डॉ. मिहिर के तबादले से भड़का जन विकास संगठन, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

चासनाला अस्पताल के पूर्व प्रभारी डॉ. मिहिर कुमार के स्थानांतरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जोशी न्यूज 24 में छपी रिपोर्ट के हवाले से स्थानीय नागरिकों और जन विकास संगठन ने धनबाद के सिविल सर्जन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी नाकामियों और कमियों को छिपाने के लिए एक कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर की बलि ले रहा है, जिससे निजी अस्पतालों और निजी डॉक्टरों को बढ़ावा देने की बू आ रही है।

रात 1 बजे भी सेवा में हाजिर रहते थे डॉ. मिहिर गौशाला अस्पताल हो या चासनाला अस्पताल, क्षेत्र में डॉक्टरों की भारी कमी के बावजूद डॉ. मिहिर कुमार सेवा भावना के मिसाल बने हुए थे। स्थिति चाहे कितनी भी विपरीत हो, रात के 1:00 बजे भी मरीज की खबर मिलते ही वे खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज करते थे। स्थानीय जनता का कहना है कि उनकी यही सेवा भावना और कड़ा रुख सिविल सर्जन को नागवार गुजरा, जिसके बाद उन्हें प्रभारी पद से हटा दिया गया।

गरीबों को मुफ्त दवा दिलाने के लिए अधिकारियों से भिड़ जाते थे डॉ. मिहिर केवल इलाज ही नहीं करते थे, बल्कि गरीबों के हक के लिए आला अधिकारियों से टकराने से भी पीछे नहीं हटते थे। वे धनबाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से स्पष्ट कहते थे कि उनके क्षेत्र में गरीब जनता निवास करती है, इसलिए उन्हें अस्पताल से मुफ्त दवाएं मिलनी ही चाहिए। आरोप है कि सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा दवाओं की समय पर आपूर्ति न किए जाने और डॉक्टरों की कमी पर आवाज उठाने के कारण ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गया लेटर पैड पर मांग पत्र अपनी प्रशासनिक कमियां छिपाने के लिए जनता के बीच काम करने वाले डॉक्टर को हटाने के इस रवैये से आक्रोशित होकर जन विकास संगठन के सचिव ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को अपने आधिकारिक लेटर पैड पर पत्र लिखा है। संगठन ने मांग की है कि चासनाला और गौशाला क्षेत्र की गरीब जनता को राहत दिलाने के लिए डॉ. मिहिर कुमार को तुरंत वापस चासनाला अस्पताल का प्रभारी बनाकर भेजा जाए, ताकि चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को वापस पटरी पर लाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000