डोमगढ़ में ओबी डंप के लिए जमीन तैयार करने आई मशीनों को मोर्चा सदस्यों ने बैरंग किया वापस

डोमगढ़ में ओबी डंप के लिए जमीन तैयार करने आई मशीनों को मोर्चा सदस्यों ने बैरंग किया वापस

सिंदरी । सेल की संवेदक कंपनी केटीएमपीएल की टीम जेसीबी मशीन के साथ डोमगढ़ पहुँची और टासरा प्रोजेक्ट के ओबी डंप के लिए डोमगढ़ के आवासों से हटकर जमीन साफ करना शुरू किया। इसकी जानकारी होने पर डोमगढ़ बचाओ मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में टीम सहित स्थानीय लोगों ने मशीनों को बैरंग वापस लौटा दिया।

इस संबंध में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि शनिवार को उपर डीएल 2 कालोनी में आवासों से महज 50 मीटर की दूरी पर ओबी डंप किया जा रहा था। उन वाहनों को वापस लौटा दिया गया। वहीं नीचे डीएल 2 कालोनी में ओबी डंप के लिए तैयार की जा रही जमीन को साफ करने पहुँची जेसीबी मशीन को हटवाया गया। उन्होंने बताया कि सेल की संवेदक कंपनी केटीएमपीएल कुछ लोगों के इशारे पर डोमगढ़ में आवास के खाली स्थानों पर ओबी डंप करवाने की कोशिश कर रही है। इसके कारण एफसीआई के द्वारा निर्मित नाला पर ओबी डंप के बोल्डर गिराकर नाला को बंद किया जा रहा है। इससे डोमगढ़वासियों का जीना मुहाल हो जाएगा और उनके घरों में गंदगी फैलने लगेगी। इसे डोमगढ़वासी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें डोमगढ़ में कहीं भी ओबी डंप करने की जगह दी जाएगी तो कालोनियों में भारी वाहनों का प्रवेश बढ़ जाएगा और दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ जाएँगी। उन्होंने कहा कि डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डोमगढ़वासियों ने ओबी डंप को रोकवाया है और यह प्रमाणित करता है कि डोमगढ़ की जनता मोर्चा के साथ खड़ी है।

ओबी डंप रुकवाने पहुँची डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के सदस्यों में अनिल सिंह, राजेंद्र कुमार, महेश गोस्वामी, अनिल साव, दिनेश चौधरी, तिवारी चाचा, उमेश पांडे, चुन्नू सिंह, सुडु आलम, सागर ठाकुर, राजा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000