भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

सिंदरी। भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर के तत्वावधान में आज आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र गौरव का विषय भी है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ‘स्वदेशी अपनाओ—भारत बनाओ’ का संकल्प लिया। इस अवसर पर धनबाद जिले ग्रामीण के महामंत्री श्री निताई रजवार जी मनोज मिश्रा पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह जिला कार्य समिति सदस्य राकेश तिवारी सांसद प्रतिनिधि टिंकू महतो महामंत्री इंद्र मोहन सिंह, उपाध्यक्ष संजय महतो, गणपति बावड़ी, राघव तिवारी प्रकाश श्रीवास्तव संजय गुप्ता सुनील शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकमत होकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000