BCCL की मनमानी के खिलाफ भौरा में रणसंग्राम गुरुवार और शुक्रवार को कैंप में उमड़ा रैयतों का सैलाब

BCCL की मनमानी के खिलाफ भौरा में रणसंग्राम गुरुवार और शुक्रवार को कैंप में उमड़ा रैयतों का सैलाब

भौरा झरिया BCCL द्वारा जमीन अधिग्रहण और ओबी डंपिंग के नाम पर किए जा रहे कथित शोषण के खिलाफ झरिया अंचल प्रशासन और स्थानीय रैयत अब आमने-सामने हैं। भौरा स्थित BCCL गेस्ट हाउस में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहाँ रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज उठाई।

स्थानीय ग्रामीणों ने किसी बिचौलिए के बजाय सीधे झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार और हल्का कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपने आवेदन और जमीन के दस्तावेज जमा किए। ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि वे अपनी जमीन पर BCCL की मनमर्जी और अवैध डंपिंग को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दो दिनों का महाजुटान गुरुवार और शुक्रवार को लगे इस कैंप में सैकड़ों की संख्या में प्रभावित रैयत पहुँचे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे प्रशासन की मौजूदगी में ही अपना पक्ष रख रहे हैं ताकि भविष्य में कोई धोखाधड़ी न हो।

अभय कुमार सिन्हा का आश्वासन हल्का कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा ने कैंप में मुस्तैदी से आवेदन प्राप्त किए और लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

अंचल अधिकारी के कड़े तेवर: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने साफ तौर पर कहा कि कोई भी रैयत अपने मुआवजे के लिए साक्ष्य जमा कर सकता है। प्रशासन जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कैंप के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि BCCL नियमों को ताक पर रखकर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार की शाम तक चले इस कैंप में रैयतों ने अपने हक और उचित मुआवजे के लिए सैकड़ों आवेदन जमा कर अपनी ताकत दिखाई।

बड़ी खबर झरिया अंचल प्रशासन की इस सक्रियता ने एक तरफ जहाँ ग्रामीणों को राहत दी है वहीं BCCL प्रबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इन आवेदनों पर कितनी जल्दी कार्रवाई कर रैयतों को उनका हक दिलाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000