भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड करेगा देश दुनिया में नाम रोशन – उपायुक्त*

*भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड करेगा देश दुनिया में नाम रोशन – उपायुक्त*

धनबाद झारखंड को शीर्ष पर ले जाने एवं झारखंड आंदोलनकारियों के सपने को साकार करने का किया आह्वान_*

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।

 

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड देश दुनिया में नाम रोशन करेगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती से समस्त झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों को उनके योगदान एवं बलिदान के लिए सम्मानित किया जएगा। उन्होंने सभी से झारखंड को शीर्ष पर ले जाने एवं झारखंड आंदोलनकारियों के सपने को साकार करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

 

बिरसा मुंडा चौक के बाद उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह, बैंक मोड़ इंस्पेक्टर, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक श्री महादेव हांसदा, श्री बप्पी हाजरा, श्री जितेन्द्र कुमार पासवान, श्री नारायण महतो, नगर निगम से विशाल कुमार सिन्हा नगर प्रबंधक, संतोष कुमार, संजय चौहान, रोहित रंजन, मनोज सिंह, चिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000