तेज गति से चट्टान लुढ़कने तथा उसके चपेट में आने से हुई एक और मौत

तेज गति से चट्टान लुढ़कने तथा उसके चपेट में आने से हुई एक और मौत

अलकडीहा ओ पी थाना तिसरा क्षेत्र अंतर्गत
जिना गोड़ा एमडीओ में चल रहे माइंस देवप्रभा प्राइवेट आउटसोर्सिंग ओ पी प्रभारी अरूनिश रौशन के क्षेत्र में एक महीने में दो बार मृत्यु हुई कुछ दिन पहले राजा भूयाँ की हुई मौत और दूसरी बार 1 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे संजय निषाद उम्र 31 वर्ष का सुबह सोच करने जाने के क्रम में वह भी डंप के चट्टान से दबकर हुई मौत पिता भोला निषाद ग्राम गोल्डन पहाड़ी जिला धनबाद के रहने वाले थे उनकी पत्नी का नाम आरती देवी उम्र 26 वर्ष बेटी आशिंका कुमारी उम्र 2 वर्ष मृतक के तीन भाई तीन बहनट हैं जो शादीशुदा हैं गोल्डन पहाड़ी पंचायत सुरंगा सिंदरी विधानसभा के अंतर्गत में लगातार घटना पर घटना होती हुई नजर आ रही है लेकिन बीसीसीएल प्रबंधक जी एम के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है फोन करने से फोन रिसीव नहीं करते हैं इनकी विडंबना देखिए अपने आप को बीसीसीएल का जी एम कहते हैं घटना के जानकारी होने के बावजूद भी घटना स्तर पर आकर सच्चाई क्या साथ नहीं देते हैं ग्रामीणों ने कहा कि एल बी सिंह से मिले हुए हैं एल बी सिंह को बुलाए तभी लाश उठेगा क्या एलबी सिंह के बाप का बीसीसीएल है कहां का नियम है की पहाड़ बनाई जाए और गरीबों व्यक्तियों के ऊपर शोषण किया जाए डरा धमकाकर मौत के बदले मौत इससे पहले एक और घटना घटी जो की अभी तक आग बुझी नहीं है आज और एक घटना फिर घट गई क्या जाने आगे क्या होगा इन अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई जब तक नहीं होगी तब तक ग्रामीण नींद का चैन नहीं लेंगे स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर हम लोगों को सही मुआवजा सही समय पर देकर रहने के लिए एक स्थान दिया जाए ताकि हम लोग अपने बाल बच्चों के साथ शांतिपूर्वक अपनी जिंदगी का सही ढंग से निर्वाह कर पाये बाल बच्चों की भविष्य सवार सके।पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद छायाकार दीपक कुमार गुप्ता कि खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000