जर्जर हीरक रोड बनी ‘डेथ ट्रैप’, विभाग की लापरवाही के खिलाफ भाकपा माले और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।*

*जर्जर हीरक रोड बनी ‘डेथ ट्रैप’, विभाग की लापरवाही के खिलाफ भाकपा माले और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।*

बलियापुर/सिंदरी:

बलियापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हीरक रोड (बालाजी पेट्रोल पंप से भीकराजपुर तक) वर्तमान में अपनी बदहाली के आंसू रो रही है। ढांगी मोड़, कर्माटांड़, धोखरा, पलानी और अमछोर होते हुए गुजरने वाली यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहाँ प्रतिदिन भीषण दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग की इस घोर लापरवाही के कारण अब तक दर्जनों परिवार उजड़ चुके हैं—किसी ने अपना बेटा खोया है, तो किसी ने अपना सुहाग।

प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल:

आज भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने सड़क की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं। विडंबना यह है कि जब किसी मंत्री या बड़े अधिकारी का आगमन होता है, तो रातों-रात फंड की व्यवस्था हो जाती है और सड़कें चमकने लगती हैं। लेकिन जो जनता अपनी गाढ़ी कमाई से टैक्स भरती है, उसे प्रशासन ने मौत के मुंह में ढकेल दिया है।

निरीक्षण के दौरान ही घटी दुर्घटना:

निरीक्षण के दौरान ही एक भीषण घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी एक राहगीर को घायल कर फरार हो गई। इसकी सूचना स्वयं घायल राहगीर फटीक रवानी जो की कर्माटांड़ के ढांगाटाड़ के निवासी ने मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों को दी। प्रधान कांटा-सिंदूरपुर-गोविंदपुर रोड बंद होने के कारण भारी वाहनों का दबाव इसी जर्जर सड़क पर बढ़ गया है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई है।

चेतावनी और मांग:

मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, जयपाल महतो, अमित बनर्जी सत्येंद्र महतो शिवा महतो,राजेश दास, अविनाश महतो ,दिलीप महतो, गोऊर मंडल सुबल मंडल तरुण माझी, अनिल महतो राजाराम रवानी आमोद बाउरी ,विभूति महतो उर्फ बापू मदन महतो बलदेव महतो चंदन भूमिहार रंजीत महतो और अन्य साथियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि:

सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए।

भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रोड की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

यदि प्रशासन जल्द नहीं जागा, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाकपा माले सक्रिय लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000