PM मोदी कल आ रहे बिहार, इन शहरों के बदले गए ट्रैफिक रूट

*PM मोदी कल आ रहे बिहार, इन शहरों के बदले गए ट्रैफिक रूट*

पटना : PM मोदी कल यानी 22 अगस्त को बिहार आ रहे है। इस दौरान वे पटना, गया और बेगूसराय का दौरा करेंगे। बेगूसराय में वे गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उद्घाटन समारोह के दौरान 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। PM के आगमन को देखते हुए NTPC से औंटा तक के मार्ग को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है।

वैकल्पिक मार्गों का इंतजाम

ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।

पटना-मोकामा से बेगूसराय आने वाले वाहनों के लिए मार्ग : औंटा → हाथीदह → लखीसराय → मुंगेर → साहेबपुर कमाल → बेगूसराय।

बेगूसराय से पटना जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग : जीरोमाइल → तेघड़ा → बछवाड़ा → दलसिंहसराय → मुसरीघरारी → पटना।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

PM की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के पांच किलोमीटर के दायरे को ‘टेंपररी रेड जोन’ घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर, पारा ग्लाइडिंग और पावर हैंड ग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस मुख्यालय ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एयरपोर्ट की निगरानी के लिए विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है।

 

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी संभावित

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल हो सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000