29 रक्तवीरों ने भी किया रक्तदान सिंदरी,

29 रक्तवीरों ने भी किया रक्तदान
सिंदरी,
एचयूआरएल सिंदरी प्रबंधन द्वारा धनबाद नगर निगम सिंदरी अंचल कार्यालय में मंगलवार को मेगा स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत किया गया था।
शिविर का उद्घाटन एचयूआरएल सिंदरी के बीयूएच गौतम मांजी और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सह सिटी मैनेजर विकास चंद्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में एचयूआरएल सिंदरी के पदाधिकारियोंनगर निगम के पदाधिकारियों ने रक्तदान और स्वास्थ्य जांच में योगदान दिया। शिविर में एशियन जालान अस्पताल की टीम के सहयोग से 29 रक्तवीरों ने भी रक्तदान किया। वही लगभग 102 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराया।
शिविर में एचयूआरएल सिंदरी के बीयूएच गौतम मांजी एच आर आशुतोष चंदन मंशूल जैन मंजूर अली डॉ जयेश प्रसाद डॉ दीपक कुमार रजत रंजन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सह सिटी मैनेजर विकास चंद्रा डॉ सुधांशु एशियन जालान अस्पताल के चिकित्सक डॉ एन एन सिंह बलबीर कुमार अभिषेक राज सोनू राम रंजनी कुमारी शाहिल अंसारी सहित टीम ने योगदान दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000