जिला कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों का एक अति आवश्यक

जिला कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों का एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के प्रभारी श्री अजय कुमार दुबे जी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी श्री अजय कुमार दुबे ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन के शक्ति का मुख्य आधार है उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर मजबूती से संगठन अपनाकाम कर रही हैं इसमें ओर अधिक मजबूती प्रदान करनी होगी ।वार्ड अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में अपनी सक्रियता ओर तेज करे जिससे बुथ स्तर पर कांग्रेस जनों और आम लोगों में उत्साह बढ़े । जनमानस की समस्याओं का निष्पादन वार्ड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ही कर सकते हैं इसलिए कांग्रेस के सभी साथियों के साथ संगठन पूरी शक्ति के साथ नगर, प्रखंड एवं वार्ड अध्यक्षों के साथ खड़ी रहेगी। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बल पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और इस बार के नगर निगम के होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है । उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि संघटन के निर्देशित कार्यक्रमों में शिथिलता बरतने वाले पाधिकारियों के जगह पर संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके जगह पर ज़िमेदारी दी जाएगी ।

 

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह वार्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क के माध्यम से जानकारी लेंगे एवं साथ ही संगठन को मजबूत एवं संबंध स्थापित कर सारे कार्यों को निष्पादन करेंगे जिससे पार्टी की छवि और कांग्रेस जनों का आधार आम जनों के बीच मजबूत होगा साथ ही वार्ड अध्यक्षों का लोकप्रियता में इजाफा होगा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा वार्ड अध्यक्ष 3 नवंबर तक सभी वार्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष 12 पदाधिकारी दो उपाध्यक्ष 9 महासचिव और साथ में इन्ही पदाधीककरीयों मे से प्रत्येक एक बुथ पर बुथ लेबल एजेंट कि नियूक्ती करें। श्री सिंह ने कहा सभी नगर में वार्ड अध्यृक्षों के साथ बैठक करेंगें ताकी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।

श्री सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर काफी गंभीर है धनबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूती से हुए इसके लिए हम लोग हर संभव तैयार रहना है इसके लिए सभी कांग्रेस जनों को विश्वास में लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अपना एक रणनीति तैयार करेगी जिसके तहत हम लोगों को कार्य करना है प्रत्येक वार्ड स्तर पर दौरा कार्यक्रम रखकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। बैठक में धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्यूजंय सिंह, झरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इंमत्यियाज अली, भूली नगर कांग्रेस अध्यक्ष गंगा बाल्मिकी झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव,कतरास नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत कुमार पांडेय, केंदुंआ करकेंद नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, जियाउल हक, बशंत चौधरी, देवराज कुमार ,जितेंद्र राय, प्रकाश राम, साबीर अहमद,शैलेश कुमार, जयमंगल यादव, शक्ती कुमार, आकाश सिंह, आफताब आलम, चंदन मोदक, किसून कुमार दे, नारायण शौंडीक, इंम्तियाज अली, प्रेम कुमार,बिनोद कुमार सहीत अन्य उपस्थित थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000