धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 35 से गुलगुलिया समाज की श्रीमती चालो देवी ने निगम चुनाव में भाग लेने का निर्णय

धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 35 से गुलगुलिया समाज की श्रीमती चालो देवी ने निगम चुनाव में भाग लेने का निर्णय

किया है।झरिया नगर कांग्रेस की पूर्व बूथ अध्यक्ष रह चुकीं चालो देवी के इस निर्णय के बाद उन्हें *धनबाद जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह* आज कांग्रेस कार्यकताओं के साथ सिंह नगर गुलगुलीया बस्ती पहुंचकर श्री मती चालो देवी को पूर्ण सहयोग का वचन दिया गया है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने

कहा मै श्रीमती चालो देवी से मिलने के लिए प्रेरित हुआ।, जो समाज के “अंतिम पायदान पर खड़ी शोषित, दलित, पीड़ित” महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि चालो देवी और उनका समाज लोकसभा में नेता प्रतीपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी से गहराई से प्रेरित है।

यह भी बताया गया कि लगभग एक दशक पूर्व, श्री राहुल गांधी जी के धनबाद प्रवास के दौरान, श्रीमती चालो देवी के नेतृत्व में गुलगुलिया समाज के लोगों ने उन्हें अपने “रक्त से हस्ताक्षरित पत्र” सौंपकर अपने समाज की दुर्दशा से अवगत कराया था और उत्थान में सहयोग की मांग की थी।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि “बदहाली और तंगहाली” के बावजूद, चुनावी खर्च और “सामंतवादी शक्तियों” के भय से डरे बिना, चालो देवी का लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ने का प्रण सराहनीय है।

उन्होंने गांधीजी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक अंतिम व्यक्ति की आंखों से आंसू पोंछकर उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं ला दी जाती, तब तक आजादी का कोई अर्थ नहीं है। इसी सोच के साथ उन्होंने श्री मती चालो देवी को उनके चुनावी प्रयास में पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया। साथ.ही कांग्रेस हाई कमान तक श्रीमती चालो देवी की आवाज पहुंचाउंगा। इसके उपरांत धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में जनता दरबार लगाकर बस्ती के ज्वलंत समस्याओं से अवगत हुए। लोगों को आधार कार्ड से जोडने के लिए जल्द कैंप लगाने का भरोसा दिया है। झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू जिला सचिव राम जी सिंह सादिक अमीन, विजेंद्र यादव, अनूप उर्फ पप्पू पांडे ,फ़ैज़ अहमद चंदन कुमार मोदक राकेश पासवान सूरज वर्मा ,प्रेरणा गुलगुलिया, कलावती देवी, सिंपी देवी, नीलिमा देवी, छाया देवी, रूपा देवी, धन देवी ,रेनू देवी, रमन लेधांति ,अनारकली देवी, शेखर वेद, जिया वेद ,देवदास गुलगुलिया रंजीत गुलगुलिया सहीत अन्य भारी संख्यां में ग्रामिण उपस्थितथें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000