धनबाद । धनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम के

धनबाद । धनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम के द्वारा 03 या 04 दिसंबर 25 के रात्रि में धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर समय करीब रात्री के 23:00 बजे गश्त के दौरान हावड़ा छोर में दो व्यक्ति को संदिग्ध हालत पिट्ठू बैग लेकर गाड़ी संख्या 13329 (गंगा दामोदर एक्सप्रेस) के जनरल कोच के तरफ जाते हुए पकड़ा गया। पिट्ठू बैग वजनी प्रतीत हो रहा था| पिट्ठू बैग में रखे समान के बारे में पूछने पर दोनों ने बताया कि दोनों के पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब है। आगे पूछताछ के क्रम में बताया कि हम दोनो आज बराकर से अंग्रेजी शराब लेकर गाड़ी सं०-12339 (कोल्ड फील्ड एक्सप्रेस) से बराकर से धनबाद स्टेशन आए तथा गाड़ी संख्या – 13329 (गंगा दामोदर एक्सप्रेस) से जहानाबाद (बिहार) ले जाने वाले थे तथा बिहार ले जाकर अंकित मूल्य से अधिक दामों पर बेचकर पैसा कमा लेते| अंग्रेजी शराब रखने के बाबत कोई वैध्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया। उपरोक्त बरामद अंग्रेजी शराब को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष उप-निरीक्षक मनीषा कुमारी के द्वारा समय 23:50 बजे जब्त किया गया तथा गलती बताकर समय 00:05 – 00:10 बजे गिरफ्तार किया गया। जब्त अंग्रेजी शराब एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कारवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया जाएगा।

*जब्त सामान का विवरण* –

(1). राहुल कुमार के पिट्ठू बैग मे 17 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की, प्रत्येक की मात्रा 500 एमएल, प्रत्येक का अंकित मूल्य-520 रू, तथा 03 अदद माउंटेन ओक, व्हिस्की, प्रत्येक की मात्रा 180 एमएल, प्रत्येक का अंकित मूल्य -190 ₹ तथा

(2) सनी कुमार के पिट्ठू बैग मे 12 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की, , प्रत्येक की मात्रा 750 एमएल, प्रत्येक का अंकित मूल्य -780 रू अर्थात (*कुल 32 अदद बोतल, कुल 18,040 एमएल तथा कुल अंकित मूल्य 18,770 ₹*) प्रत्येक के ऊपर फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली लिखा हुआ है।

 

*किसके कब्जे से जब्त हुआ*

(1) सनी कुमार, उम्र- 30 वर्ष, पिता-मुसु चौधरी,

(2) राहुल कुमार, उम्र- 28 वर्ष, पिता- स्व० जगनाथ प्रसाद,

दोनों का पता – फतुहा शमशान घाट के पास, थाना- फतुहा, जिला- पटना (बिहार)।

गश्ती दल के सदस्य में मनीषा कुमारी एस आई आर पी एफ, बबुलेश कुमार, एचसी, आर पी एफ, प्रविंद कुमार, सीटी, आरपीएफ,

प्रमोद कुमार – 2, सीटी, आरपीएफ, अनिल कुमार, सीटी, आरपीएफ लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000