ACC सिंदरी में स्थानीयों की अनदेखी और श्रमिक शोषण बर्दाश्त नहीं. झामुमो ने सौंपा मांग पत्र, दी तीखी चेतावनी

ACC सिंदरी में स्थानीयों की अनदेखी और श्रमिक शोषण बर्दाश्त नहीं. झामुमो ने सौंपा मांग पत्र, दी तीखी चेतावनी

धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति एवं सिंदरी नगर समिति के संयुक्त नेतृत्व में ACC लिमिटेड (अडानी ग्रुप), सिंदरी यूनिट के प्रबंधन को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया। स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार में प्राथमिकता और कार्यरत श्रमिकों को सभी वैधानिक श्रम अधिकार प्रदान करने की माँग प्रमुख रूप से रखी गई।

संयुक्त नेतृत्व ने कहा कि  कंपनी सिंदरी की धरती से लाखों-करोड़ों की कमाई कर रही है, लेकिन यहां के मूलवासी–स्थानीय युवा रोजगार से वंचित हैं और कंपनी में कार्यरत श्रमिक न्यूनतम अधिकारों से भी वंचित हैं। यह स्थिति न कानून संगत है, न सामाजिक न्याय के अनुरूप।

प्रमुख माँगें:  सिंदरी और आसपास के स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता. न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप वेतन + बकाया का तत्काल भुगतान

EPF, ESI, बोनस, सवेतन अवकाश, सुरक्षा उपकरण सहित सभी अधिकारों का पालन

बिचौलिया प्रथा समाप्त कर प्रत्यक्ष भर्ती की व्यवस्था श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और दुर्घटना बीमा की गारंटी

जन-संघर्षात्मक चेतावनी. 10 दिनों के भीतर स्पष्ट और लिखित कार्रवाई नहीं होने पर

ACC सिंदरी गेट पर चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम, कार्यबंदी, घेराव व जन-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या उत्पादन बाधा की पूरी जिम्मेदारी ACC प्रबंधन की होगी, क्योंकि जनता के अधिकारों की रक्षा झामुमो का मूल कर्तव्य है।  नेतृत्व की कड़ी टिप्पणी. झामुमो धनबाद महानगर सचिव रामू मंडल ने कहा  “हम स्पष्ट चेतावनी देते हैं — सिंदरी की धरती पर शोषण और मनमानी नहीं चलेगी।

स्थानीयों का हक छीनकर कोई उद्योग नहीं चल सकता। अगर कंपनी ने 10 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो झामुमो सड़क पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगा आवाज़ भी बुलंद होगी और विरोध भी मजबूत होगा

संयुक्त नेतृत्व ने कहा कि “झारखंड की मिट्टी, यहां के श्रमिकों की मेहनत पर कोई कंपनी मनमानी नहीं कर सकती।

जनता के अधिकारों के लिए झामुमो धरातल पर निर्णायक संघर्ष करेगा उपस्थित प्रमुख साथी

जगदीश हांसदा नगर उपाध्यक्ष, शिवलाल मुर्मू सचिव सिंदरी नगर समिति,नाजू सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा, आनंद मण्डल सचिव युवा मोर्चा, विश्वजीत गोराई,मुकेश गोराई, सुनील महतो, सुमन सिंह, नीतिश सिन्हा, राजेंद्र हेंब्रम,पिंटू हांसदा, रमेश दत्त, अनिल यादव, कृष्ण कुमार, सूर्य देव सिंह,विकास मंडल, लखीकांत टुडू, महाबीर गोप, मेघनाथ बाउरी, अक्षय महतो, शिवु हेम्ब्रम, अजय सोरेन, काजल, कृष्ण कुमार, तबरेज आलम,शिशिर महतो, लखीकांत आदि सम्मिलित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000