धनबाद एसएसपी की नाक के नीचे कोयला माफिया का राज, साठगांठ या नाकामी 2000 बोरी कोयला जब्त होने से पुलिसिया दावे तार-तार

धनबाद एसएसपी की नाक के नीचे कोयला माफिया का राज, साठगांठ या नाकामी 2000 बोरी कोयला जब्त होने से पुलिसिया दावे तार-तार

धनबाद

जिले में कानून व्यवस्था और कोयला चोरी रोकने के दावों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बरोरा क्षेत्र संख्या-1 स्थित ए.एम.पी. कोलियरी (जरलाही पेच) में हुई एक बड़ी छापेमारी ने धनबाद एसएसपी के सुरक्षा तंत्र की पोल खोल कर रख दी है। सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से लगभग 2000 बोरी अवैध कोयला जब्त किया है। इतनी भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक किया जाना सीधे तौर पर यह साबित करता है कि जिले में एसएसपी का इकबाल खत्म हो चुका है और पुलिस के कथित संरक्षण में कोयला माफिया बेखौफ होकर अवैध खेल खेल रहे हैं।

इस कार्रवाई के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली स्थिति भी सामने आई, जब जब्त किए गए अवैध कोयले को बाहर निकालने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता तक उपलब्ध नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम को इस पूरे अवैध कोयले को खदान के पानी में डालकर नष्ट करना पड़ा। यह कदम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि धनबाद में कोयला तस्कर किस कदर हावी हैं कि पुलिस को साक्ष्य सुरक्षित रखने के बजाय उसे पानी में बहाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

इस छापेमारी के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जमा कैसे हो गया। एसएसपी का पूरा खुफिया तंत्र इस मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है, जिसे इतने बड़े पैमाने पर चल रही तस्करी की भनक तक नहीं लगी। अब जनता भी खुलकर यह सवाल उठा रही है कि क्या यह महज पुलिस की लाचारी है या फिर कोयला तस्करों को जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों का मूक संरक्षण प्राप्त है। अधिकारियों ने कागजी तौर पर तो कह दिया है कि आगे भी अभियान चलाया जाएगा, लेकिन जब तक एसएसपी स्तर से इस पूरे सिंडिकेट पर सीधी और कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धनबाद को कोयला माफिया के चंगुल से मुक्त नहीं कराया जा सकता।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000