हत्या या आत्महत्या, मामला संदिग्ध सुदामडीह। सुदामडीह थाना अंतर्गत लगभग 19 वर्षीय

हत्या या आत्महत्या, मामला संदिग्ध
सुदामडीह। सुदामडीह थाना अंतर्गत लगभग 19 वर्षीय शुभम महतो ऊर्फ पिंटू महतो की लोहे के बीम में बेल्ट से लटकी हुई शव मिली। शव की स्थिति देख प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। शुभम महतो के पिता अशोक महतो के मित्र उचित महतो ने कहा कि ये हत्या ही है, क्योंकि आत्महत्या कोई करेगा तो वो ऊँची जगह पर करेगा, लेकिन शव जहाँ से मिला उसका पूरा पैर जमीन से सटा हुआ था तो ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या ही है। वैसे घटना की जानकारी मिलते ही सुदामडीह प्रशासन मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। अब प्रशासन अपने तरीके से लोगों के साथ पूछताछ एवं जानकारी इकठा कर रही है। प्रभारी राहुल सिंह ने मामले में दोषियों को नहीं बक्शने की बात कही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000