मोबिल फैक्ट्री के प्रदुषण से परेशान सिंदरी बस्ती के निवासी, विभाग कर्तव्यविमुख

मोबिल फैक्ट्री के प्रदुषण से परेशान सिंदरी बस्ती के निवासी, विभाग कर्तव्यविमुख

सिंदरी। डोमगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत आनेवाले दर्जनों फैक्ट्री में अलग अलग तरह के प्रोडक्शन होते हैँ। उसमें से कई फैक्ट्री के पास पोलुशन सर्टिफिकेट, बिजली खपत के अनुसार मानक, मजदूरों से बिना सेफ्टी इक्विपमेंट के कार्य लेना आदि है।

बृहस्पतिवार को सिंदरी बस्ती क्षेत्र के विपल्व मंडल ने जानकारी दी कि दर्जनों बार मोबिल फैक्ट्री शमलिया हाई टेक कारपोरेशन एवं श्री दुर्गा इंडस्ट्री को कहा गया कि वेस्ट मोबिल को एक स्थान पर संग्रह कर उसे उचित जगह पर फेका जाए, किन्तु इंडस्ट्री वाले अपने रशुक में इतना ब्यस्त रहते हैँ कि आम लोगों के जीवन से जैसे कोई सरोकार ही नहीं है। प्रदूषण से स्वास्थ्य लेना हानिकारक हो चुका है कभी भी इतने गंदे प्रदूषण से कई वो आदमी का जान जा सकती है। विपल्व एवं ऐसे ही नवयुवक जब जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ेंगे, तभी रशुकदारों के पैर के नीचे से जमीन खिसकेगी।

लोगों का कहना है कि विभाग कर्तव्यविमुख हो चुकी है, इसलिए प्रदुषण विभाग, बिजली जीएम जैसे उच्च अधिकारियो को भी कभी – कभी औचक निरिक्षण हेतु ऐसे स्थानों पर पहुँच कर अपने जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि बिभाग का खौफ आमलोगों से लेकर अपर लेवल के लोगों पर बनी रहे। विपल्व ने आगे बताया कि वेस्ट मोबिल के दामोदर में नाले से गिराने से वहाँ के स्थानियों में टीवी रोग, त्वचा रोग, दम्मा आदि का रोग के लक्षण पाए गए हैँ, जिससे लोगों में ऐसे प्लांट को लेकर रोष एवं खौफ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000