राजीव गांधी की जयंती पर सिंदरी नगर कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

राजीव गांधी की जयंती पर सिंदरी नगर कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

सिंदरी। सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहरपुरा स्थित इंटक कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर अध्यक्ष ने की।

जयंती समारोह के दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और आधुनिक व तकनीकी भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिदेशी सिंह, जिला महासचिव अजय सिंह, जिला सचिव सुखदेव हांसदा, पुरनेन्दु सिंह, सत्येंद्र सिंह, नकुल वर्मा, मदन प्रसाद, भारथ शर्मा, नारद यादव, संतोष सिंह, मोहम्मद हकीम, शैलेश पंडित, मंजूर आलम, जगदीश यादव, शिव कुमार यादव, रितेश कुमार एवं अश्विनी मण्डल सहित कई अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000