सड़कों पर जलजमाव, वादों का जनाजा धनबाद नगर निगम की अंधेरगर्दी से गौशाला अटल चौक बना नरक, कौन लेगा जवाबदेही

सड़कों पर जलजमाव, वादों का जनाजा धनबाद नगर निगम की अंधेरगर्दी से गौशाला अटल चौक बना नरक, कौन लेगा जवाबदेही

धनबाद नगर निगम के खोखले दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब जानलेवा रूप ले चुकी है। एक तरफ नगर निगम शहर को सुंदर और विकसित बनाने के लंबे-चौड़े कसीदे गढ़ता है, तो दूसरी तरफ सड़कों पर फैला भ्रष्टाचार और बहता गंदा पानी इसके हर दावे की धज्जियां उड़ा रहा है।

ताजा और गंभीर मामला वार्ड संख्या 53 के गौशाला अटल चौक स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी मंदिर के पास का है। सिंदरी-धनबाद मुख्य मार्ग पर, नगर निगम कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़कों पर भयंकर जलजमाव और नालियों का पूरी तरह अभाव है।

सड़क पर महीनों से पानी जमा रहने के कारण डामर उखड़ चुकी है और वहां जानलेवा बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। गौशाला अटल चौक के पास स्थित पंचमुखी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को इस सड़ते पानी और जानलेवा गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। आस्था के केंद्र के पास बना यह नरक निगम प्रशासन की संवेदनहीनता को साफ दर्शाता है।

आए दिन इस मुख्य मार्ग पर राहगीर और दोपहिया वाहन चालक इन छिपे हुए गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। सवाल यह उठता है कि यदि इस अव्यवस्था के कारण किसी नागरिक की जान चली जाती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा

क्या इसके जिम्मेदार धनबाद के उपायुक्त हैं कुर्सी पर बैठे नगर आयुक्त हैं या फिर वार्ड 53 के बेपरवाह सुपरवाइजर

अधिकारियों और कर्मचारियों की इस घोर लापरवाही ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। अगर जल्द ही गौशाला अटल चौक और सिंदरी-धनबाद मुख्य मार्ग पर पक्की नाली का निर्माण कर जलजमाव से मुक्ति नहीं दिलाई गई, तो स्थानीय जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000