उपायुक्त के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण प्रारंभ*

*उपायुक्त के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण प्रारंभ*

*प्रखंड तथा अंचल क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद के बीच किया जा रहा कंबल वितरण*

राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद झारखंड

घनबाद,उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में प्रखंड तथा अंचल क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत धनबाद जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 74,887 कंबलों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, यह वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) की देखरेख में सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत आज भी कई क्षेत्रों में कंबल का वितरण किया गया।

*धनबाद जिला अंतर्गत सभी पंचायतों, नगर निगम तथा नगर परिषद के वार्डों में कंबल वितरण हेतु उपलब्ध कराए जा रहे कंबल की संख्या का विवरण:*

धनबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी – 2616

बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी – 13298

तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी – 6104

टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी – 3706

गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी – 8502

पूर्वी टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी – 1962

बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी – 5014

निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी – 5886

कलियासोल प्रखंड विकास पदाधिकारी – 4360

एग्यारकुण्ड  प्रखंड विकास पदाधिकारी – 4360

झरिया अंचल अधिकारी  – 4578

धनबाद अंचल अधिकारी – 3924

पुटकी अंचल अधिकारी – 1962

गोविंदपुर अंचल अधिकारी – 218

एग्यारकुण्ड अंचल अधिकारी – 4360

बलियापुर अंचल अधिकारी – 218

बाघमारा अंचल अधिकारी – 1090

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा – 229

धनबाद अंचल में सुरक्षित – 2500 कंबल दिए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000