खाकी की नाक के नीचे ‘काले हीरे’ की डकैती; चेकपोस्ट के पीछे बाहुबलियों का अवैध डिपो, प्रशासन मौन

खाकी की नाक के नीचे ‘काले हीरे’ की डकैती; चेकपोस्ट के पीछे बाहुबलियों का अवैध डिपो, प्रशासन मौन

धनबाद के ईस्ट बसूरिया एक तरफ सरकार कोयला चोरी रोकने के लिए कड़े निर्देश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर टाउनशिप में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहाँ मोहलीडीह ग्राउंड और ईस्ट बसूरिया पुलिस चेकपोस्ट के ठीक पीछे अवैध कोयले का कारोबार सिंडिकेट के जरिए चरम पर है। कैसे होता है खेल

सूत्रों के अनुसार, इलाके के दो रसूखदार बाहुबलियों के संरक्षण में बीसीसीएल (BCCL) के निचितपुर कोल डंप से रोजाना भारी मात्रा में कोयला निकाला जा रहा है। खेल की रणनीति बेहद शातिर है। संग्रहण: सुबह से ही दर्जनों मोटरसाइकिलें, टोटो और साइकिलें चींटियों की तरह कोल डंप से कोयला ढोकर मोहलीडीह ग्राउंड स्थित गुप्त डिपो में जमा करती हैं।

परिवहन: जैसे ही पर्याप्त स्टॉक जमा होता है, दिन के उजाले में ही भारी ट्रकों के माध्यम से इसे बाहरी मंडियों में खपा दिया जाता है।

जनता का तीखा सवाल: जिम्मेदार कौन?

इस खुली लूट ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ की साख पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। क्षेत्र की जनता अब खुलकर पूछ रही है। चेकपोस्ट के पीछे लूट और पुलिस बेखबर। जिस पुलिस चेकपोस्ट का काम अपराध रोकना है। उसके ठीक पीछे ट्रकों का लोडिंग होना क्या बिना ‘ऊपर तक’ मिलीभगत के संभव है

“CISF की सुरक्षा में सेंध कैसे बीसीसीएल की करोड़ों की संपत्ति की सुरक्षा का दावा करने वाली CISF आखिर इन बाहुबलियों के आगे लाचार क्यों है। रक्षक ही भक्षक स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्या प्रशासन ने इन अवैध डिपो को चलाने की मूक सहमति दे दी है

खतरे में आम जनजीवन

इस अवैध कारोबार के कारण इलाके में अपराधियों का जमावड़ा बढ़ गया है। मोहलीडीह ग्राउंड, जो कभी खेल और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता था, अब कोयला माफियाओं का अड्डा बन चुका है। धूल और प्रदूषण ने टाउनशिप के लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है। यदि समय रहते जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन ने इन दो बाहुबलियों के सिंडिकेट पर नकेल नहीं कसी, तो यह न केवल राजस्व की बड़ी हानि होगी, बल्कि क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना का सबब भी बन सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000