संजू महतो के भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष बनने से भाजपाइयों में खुशी 

संजू महतो के भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष बनने से भाजपाइयों में खुशी

सिंदरी । भाजपा सिंदरी नगर कमेटी के निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष संजू महतो को भाजपा का सिंदरी नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने की। लंबे समय से धनबाद भाजपा ग्रामीण में सिंदरी सहित 8 प्रखंडों के मंडल अध्यक्ष की घोषणा लंबित थी।

मोहन कुंभकार ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सभी आठों प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

यह भी सुखद है कि सिंदरी नगर भाजपा के एक उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह वार्ड 54 से पार्षद का चुनाव लड कर पार्षद निर्वाचित हो गये। दूसरे नगर उपाध्यक्ष संजू महतो भाजपा के नगर अध्यक्ष बना दिए गये हैं। इसको लेकर भाजपा सिंदरी नगर निवर्तमान कमेटी ने नये नगर अध्यक्ष को रोहड़ाबाँध कार्यालय में बुधवार को सम्मानित किया। नव मनोनित नगर अध्यक्ष संजू महतो ने कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरा करने का अनवरत प्रयास करुँगा।

संजू महतो को भाजपा का सिंदरी नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश सिंह, अरविंद खत्री, भामसं के सिंदरी विधान सभा संयोजक शशि भूषण सिंह, विजय कुमार सिंह, मनोज मिश्रा और निवर्तमान नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000