गौशाला हिंसा मामला: कांड्रा बाजार से धराया आरोपी राहुल धीवर, पुलिस बोली- बाकी आरोपी भी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

गौशाला हिंसा मामला: कांड्रा बाजार से धराया आरोपी राहुल धीवर, पुलिस बोली- बाकी आरोपी भी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

सिंदरी। गौशाला ओपी क्षेत्र के चर्चित बहूभोज हिंसा मामले में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। काफी दिनों से फरार चल रहे नामजद आरोपी राहुल धीवर को पुलिस ने कांड्रा बाजार से धर दबोचा और 1 अप्रैल को उसे जेल भेज दिया गया।

गौशाला ओपी प्रभारी ने बताया कि राहुल धीवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले में जितने भी नामजद आरोपी हैं, वे पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि शेष सभी आरोपी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे और इसके लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

राहत की बात यह है कि इस हिंसक झड़प में घायल हुए सभी लोग अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। विनोद कुमार सिंह और लाल मोहन सिंह के बीजीएच बोकारो से लौटने के बाद, दूसरे पक्ष के सिद्धार्थ धीवर भी इलाज के बाद घर आ गए हैं।

विवाद की जड़ विदित हो कि 16 मार्च की रात गौशाला में आयोजित एक बहूभोज के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में तलवार और लाठी-डंडे चले थे। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें राहुल धीवर की गिरफ्तारी पहली बड़ी सफलता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000