गुजरात में काम के दौरान युवक की मौत,पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचा,बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो की पहल पर पीड़ित परिवार को ₹17 लाख का मुआवजा।

गुजरात में काम के दौरान युवक की मौत,पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचा,बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो की पहल पर पीड़ित परिवार को ₹17 लाख का मुआवजा।

बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरिया निवासी जीबाधन महतो के पुत्र अजय कुमार महतो की गुजरात के कच्छ जिले स्थित देव रूफिंग कंपनी में कार्य के दौरान गिरने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।दुःखद सूचना मिलते ही बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो जी मृतक के आवास पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

विधायक ने बताया कि विगत दिनों उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार के लिए ₹17 लाख रुपये मुआवजा राशि तय कराई है। साथ ही प्रवासी श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता राशि भी आश्रित परिजनों को दिलाने की बात कही।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार, धनपति महतो, मित्रजीत महतो, नुनुचंद महतो, दुलारचंद महतो, महेंद्र महतो, मनोज महतो, डॉक्टर महेश समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000