झारखंड के पत्रकारों के सम्मान में क्रांतिकारी पत्रकार नरेंद्र जोशी मैदान में सांसद समर्थकों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

झारखंड के पत्रकारों के सम्मान में क्रांतिकारी पत्रकार नरेंद्र जोशी मैदान में सांसद समर्थकों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

धनबाद: कोयलांचल सहित पूरे झारखंड के पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों और धमकियों के विरोध में पत्रकार नरेंद्र जोशी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि प्रशासन ने इन अमर्यादित कमेंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो पत्रकारों को सड़कों पर उतरने और चक्का जाम करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

अमर्यादित टिप्पणी भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर पत्रकारों को चोर बिकाऊ और ब्लैकमेलर’ जैसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है।
धमकी भरा लहजा नरेंद्र जोशी ने बताया कि सिंह मेंशन या पूर्व मेयर संजीव सिंह से जुड़ी खबरें चलाने पर पत्रकारों को व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिए देख लेने की धमकियां दी जा रही हैं।
साक्ष्य मौजूद जोशी ने दावा किया है कि इन सभी धमकियों और अभद्र भाषा के डिजिटल साक्ष्य (Screenshots/Links) सुरक्षित हैं।
नरेंद्र जोशी की मांग और चेतावनी। पत्रकार नरेंद्र जोशी ने झारखंड के विभिन्न प्रेस क्लबों, पत्रकार यूनियनों और सूचना विभाग से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा
ये नेता धरातल पर आकर कोयला, लोहा और बालू चोरी तो रोक नहीं पाते, लेकिन अपनी कमियां छिपाने के लिए पत्रकारों पर टिप्पणी करना इनका पेशा बन गया है। अगर प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व ने ऐसे बिगड़े बोल वाले नेताओं और समर्थकों पर कार्रवाई नहीं की, तो पत्रकार भाजपा का पुतला दहन करने के लिए बाध्य होंगे।
एकजुटता की अपील। उन्होंने राज्य के सभी पत्रकार भाइयों से एकजुट होने का आह्वान किया है। जोशी ने कहा कि अब समय आ गया है जब पत्रकारों को अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए एक साथ आकर आंदोलन करना होगा, ताकि कोई भी सत्ता के नशे में चूर होकर कलम के सिपाहियों को डरा न सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000