BIT सिंदरी के छात्रों की गुंडागर्दी बस्ती में घुसकर सोनू और विक्की सिंह को पीटा

BIT सिंदरी के छात्रों की गुंडागर्दी बस्ती में घुसकर सोनू और विक्की सिंह को पीटा

धनबाद। सिंदरी सुलगते सिंदरी में एक बार फिर शांति भंग हो गई है। प्रतिष्ठित संस्थान BIT सिंदरी के छात्रों पर आरोप लगा है कि उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए बस्ती में घुसकर सोनू सिंह और विक्की सिंह के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

विक्की सिंह का बयान हॉर्न मारने पर दी गालियां और की मारपीट

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित विक्की सिंह ने आपबीती सुनाई। विक्की ने बताया मैं अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। गौशाला बाजार के पास बीआईटी के छात्र छात्राएं बीच सड़क पर हाथ पकड़कर घूम रहे थे। जब मैंने रास्ता मांगने के लिए हॉर्न मारा, तो छात्र उग्र हो गए। उन्होंने मेरे साथ न केवल अभद्र भाषा में गाली गलौज की बल्कि बुरी तरह मारपीट भी की।

स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप बाजार बना अय्याशी का अड्डा

स्थानीय निवासियों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बीआईटी के छात्र-छात्राएं अक्सर गौशाला बाजार में आपत्तिजनक स्थिति में घूमते नजर आते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर और लड़कों का हाथ पकड़कर सड़कों पर घूमती हैं जिससे स्थानीय माहौल खराब हो रहा है। अगर सीसीटीवी कैमरों की जांच हो तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। यहाँ अब आम लोग और खासकर महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों का अल्टीमेटम नहीं हुई जेल तो चक्का होगा जाम

भड़के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी छात्रों पर नामजद FIR दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और रोड जाम कर देंगे। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि जब से डायरेक्टर पंकज राय आए हैं कॉलेज में अनुशासन खत्म हो गया है और केवल गुंडागर्दी फल-फूल रही है।

प्रोफेसर डायरेक्टर और होमगार्ड की घोर लापरवाही से आज यह नौबत आई है। जब तक डायरेक्टर को यहाँ से हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय ग्रामीण। पुलिस एक्शन में सीसीटीवी की होगी जांच

गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

नामजद कार्रवाई: आवेदन मिलते ही आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

CCTV जांच पुलिस ने बाजार और कॉलेज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है ताकि सच सामने आ सके।

नरेंद्र जोशी ने कहा क्या शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले बीआईटी सिंदरी में अनुशासन का पहरा खत्म हो चुका है? स्थानीय लोगों की सुरक्षा और छात्रों की बेलगाम गुंडागर्दी पर प्रशासन कब जागेगा

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000