विश्व रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम-रजवार, बालूमाथ में भव्य

विश्व रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम-रजवार, बालूमाथ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में अनीता देवी ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक न्याय के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा एवं एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम के अवसर पर आदित्य कुमार रंजन, चंद्रदेव रविदास, शुकुल भुईयां, विक्रम कुमार रवि, प्रवीण सिंह, बिट्टू सिंह, अकली देवी, प्रताप कुमार रवि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000